भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पर बुधवार को बर्रा-5 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वब्राह्मण विकास परिषद की ओर से आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पं. कौशल किशोर अवस्थी ने की। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रहे। उन्होंने 101 ब्राह्मणों (डाॅक्टर, अधिवक्ता, आचार्य व बुजुर्ग ) को सम्मानित किया। अजय राय ने कहा कि समाज के विकास में ब्राह्मण सदैव आगे रहे हैं। आह्वान किया कि ब्राह्मणों को एक होना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमल किशोर ने कहा कि ब्राह्मण समाज की सभी राजनैतिक दलों ने उपेक्षा की है।