फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कथा में आचार्य कृष्ण गोपाल सुवेदी बोले- भक्ति से मिलता है प्रभु का साक्षात्कार

फजलगंज के कृपा धाम मंदिर में चल रही संगीतमयी श्रीराम कथा के पांचवें दिन मंगलवार को भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह उत्सव मनाया गया। कथा वाचक आचार्य कृष्ण गोपाल सुवेदी महाराज ने कहा कि जहां भक्ति का वास होता है, वहीं प्रभु अपना निवास बनाते हैं। भक्ति के माध्यम से ही भक्त प्रभु का साक्षात्कार कर सकता है। इसके बाद मंगल गीत श्री रघुवर कोमल कमल नयन को पहनाओ जयमाला तथा दुल्हन बनी सीता, दूल्हा बने राम जी आदि गीतों पर भक्तों ने मंदिर परिसर में खड़े होकर पुष्प वर्षा की और प्रभु विवाह की झांकी के दर्शन किए। कार्यक्रम में सुनील कपूर, सपना, दीप्ति, श्रुति कपूर ,आचार्य प्रमोद तिवारी, राजीव चतुर्वेदी, पंकज झा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें