फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सर्विस सेंटर पर धोखाधड़ी का आरोप लगा दी तहरीर

सैनिक नगर अहिरवां निवासी महेश वर्मा ने रूमा स्थित कार सर्विस सेंटर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर गुुरुवार को एसीपी चकेरी से शिकायत की है। उनका आरोप है कि उनकी कार के चारों टायर 18 दिनों में खराब हो गए। आठ अगस्त को व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग के लिए 700 रुपये टैक्स समेत भुगतान किया था। 1082 किलोमीटर चलने के बाद ही टायर घिस गए। कंपनी में संपर्क किया तो सर्विस मैनेजर ने गाड़ी के गड्ढे में गिरने की बात कहकर एलाइनमेंट सही बताया। एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय के अनुसार शिकायत मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें