फर्जी आईआरएस अधिकारी बनकर शराब ठेका दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी दिव्यांश श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से एक कार बरामद हुई। आरोपी मर्चेंट नेवी में मुंबई में नौकरी करता था। नौकरी छोड़ने के बाद वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। इस दौरान रुपयों की जरूरत के लिए आरोपी ने फर्जी आईआरएस अधिकारी बनकर पूरी घटना को अंजाम दिया।