फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद संजय सिंह ने शुभम के परिवार को बंधाया ढाढ़स

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह शनिवार को शहर आए। वह पहलगाम में मारे गए शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। शुभम के पिता संजय ने उन्हें बताया कि बेटे की दो महीने पहले शादी हुई थी।आतंकवादियों ने बहू की आंखों के सामने बेटे को गोली मार दी। इसके बाद वहां मौजूद करीब 300 से ज्यादा लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। संजय ने बताया कि परिवार की मांग है। कहा कि शुभम् को शहीद का दर्जा दिया जाए। ऐसे में सरकार को उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए उसे शहीद दर्जा देना चाहिए। साथ ही आतंकवादियों को पूरी तरह बर्बाद करने के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें