अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर दक्षिण जिले की ओर से 'हर नगर तिरंगा अभियान' और वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कानपुर-सागर हाईवे पर 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ 3 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान युवाओं में भारी उत्साह देखा गया और गगनभेदी देशभक्ति के नारे गूंजे।