ऋषिनगर स्थित न्यू पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। 88 मरीजों का इलाज कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। न्यू पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि मेले में ब्लडप्रेशर और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज ज्यादा पहुंचे। सभी को होली के त्योहार पर खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी गई। गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान डॉ. रश्मि वर्मा, फार्मासिस्ट अवनीश मिश्रा, सिद्धार्थ बाजपेई, अमित कुशवाहा व सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।