फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोहल्लों में घरों के बाहर लगीं पीतल की 50 टोटियां चोरी

देर रात नगर के मोहल्ला साकेतपुरी और नेहरूनगर में चोरों के गैंग ने घूम-घूमकर घरों के बाहर लगीं पीतल की 50 टोटियां चोरी कर लीं। टोटियां जल निगम द्वारा अमृत पेयजल योजना के अंतर्गत एक साल पहले लगाई गई थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस का कहना है कि मामले को दिखवाया जा रहा है। मोहल्लों में रहने वाले पवन शुक्ला, सुनील साहू, राजकुमार, सुरेश, भानु प्रताप सिंह समेत अन्य ने बताया कि उनके घरों के बाहर जल निगम द्वारा एक साल पहले पीतल की टोटियां लगाई गई थीं। रविवार देर रात चार चोरों 50 घरों के बाहर लगीं टोटियां चोरी कर लीं। घटना की तस्वीरें घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुईं। वहीं इसका वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्षेत्र के रहने वाले विनय गुप्ता ने बताया कि उनके घर के बाहर उनका लोडर खड़ा था। चोर उससे बैटरा भी चुरा ले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें