फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाचो-गाओ, खुशी मनाओ, झूमे रे सब आज कि दादी आई हैं...

माल रोड स्थित गीतांजलि लॉन में रविवार को श्री ढांढण सत्संग समिति का 49वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दादी की दिव्य ज्योति यात्रा दोपहर 2:30 बजे शहर पहुंची, जिसका विभिन्न स्थानों पर श्री राणी सती मंडल, श्री श्याम मंडल आदि संगठनों के पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नाचो-गाओ, खुशी मनाओ, झूमे रे सब आज कि दादी आई हैं... जैसे भजन पर लोग झूमते रहे। इसके बाद गीतांजलि लाॅन में 21 बालिकाओं व 51 महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर दिव्य ज्योति यात्रा का स्वागत किया। गंगा आरती की तरह मां दुर्गा की आरती की गई। 125 महिलाओं ने मंगल पाठ किया। भक्त दादी को चुनरी ओढ़ाकर हर्षित हुए। कोलकाता से आए नवीन जोशी, मूलचंद बजाज, मोनू मोर व कानपुर के राम पांडे ने भजनों से मैया को रिझाया। रात नौ बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके पर राजेंद्र भरतिया, दीनदयाल भरतिया, रतन भरतिया, मुरारी, अजय, गौतम, संजय, आनंद, कौशल किशोर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें