फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर गायत्री मंदिर में कराए गए 42 संस्कार

गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में गुरुवार को सीताराम कालोनी स्थित गायत्री मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर यज्ञोपवीत, विद्यारंभ, नामकरण व गुरु दीक्षा समेत 42 संस्कार कराए गए। इसके पहले पंचकुंडीय यज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ लोगों ने आहुति डाली। गायत्री मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली समेत अन्य कई जिलों से श्रद्धालुओं ने पहुंंच कर पंच कुंडीय यज्ञ में शामिल होकर आहुति डाली। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक आरसी गुप्ता व संग्राम सिंह नेे बताया कि इसके बाद दो यज्ञोपवीत, 15 विद्यांरभ , पांच नामकरण, 20 गुरु दीक्षा संस्कार कराया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर दो से पांच बजे तक मंदिर प्रांगण में भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सदाशिव त्रिपाठी, रमेश सिंह, चंद्रपाल, दया साहू, देवी प्रसाद, सुमन, रीना, मीरा, मालिनी व स्वाति आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें