फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेल गंगापुल पर सात दिन में 343 चेनल स्लीपर बदले गए, 250 कर्मचारियों की टीम कर रही काम

रेल गंगापुल के अप लाइन पर मेगा ब्लॉक लेकर मरम्मत का काम तेजी से हो रहा। बुधवार को सातवें दिन 50 चैनल स्लीपर बदले गए। सात दिनों में 343 एचबीम चैनल स्लीपर बदले जा चुके है। अब 1367 स्लीपर और बदले जाने है। मरम्मत कार्य पुल की कोठी नंबर छह तक पहुंच गया है। रेल गंगापुल के अप लाइन का मरम्मत कार्य रेलवे की ओर से 20 मार्च से कराया जा रहा है। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मेगा ब्लॉक लेकर 42 दिनों तक यह कार्य 250 कर्मचारी करेंगे। कार्य में कोई ढिलाई न हो, इसके लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रहती है। बुधवार को तेजी से चैनल स्लीपर डाले जाने का कार्य किया गया। रेल गंगापुल पर मरम्मत कार्य करा रही कार्यदायी एजेंसियों के लोगों ने बताया एक बार चैनल स्लीपर डाले जाने के बाद एलाइमेंट का काम होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें