फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 नई स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल यूपी 112 के बेड़े में शामिल हुईं

यूपी 112 के बेड़े में 23 नई स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल गाड़ियां शामिल हुई हैं। इन्हें खराब हो चुकीं गाड़ियों की जगह तैनात किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने मंगलवार को इन सभी गाड़ियों को पुलिस लाइन में झंडी दिखाते हुए रवाना किया। जेसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि यूपी 112 के कुछ पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) खराब हो चुके थे। शासन से इनकी जगह नए वाहन भेजने के लिए मांग की गई थी। नई गाड़ियों की वजह से रिस्पांस टाइम और बेहतर होगा। इस दौरान जेसीपी विनोद कुमार सिंह, डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार, डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आबिदी, एसीपी लाइंस सुमित सुधाकर रामटेके आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें