भीतरगांव- घाटमपुर मार्ग में भदेवना गांव के पहले से खेतों के बीच से बेहटा-बुजुर्ग गांव को जाने वाले मार्ग की 15 वर्षों से मरम्मत न होने से गिट्टी डामर गायब हो गया है। पूरी सड़क बदहाली का शिकार है। खड़ंजा तक दिख रहा है। अब इस जर्जर सड़क से वाहनों का आवागमन बंद हो चुका है। जिससे दोनों ओर उगी झाड़ियां सड़क को ढकती जा रही हैं।