फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम जयंती पर प्रज्ज्वलित किए 101 दीपक

सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के दर्शनपुरवा स्थित कार्यालय में मंगलवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह के तहत कार्यक्रम हुआ। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता में यह आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमल किशोर अवस्थी ने किया। उन्होंने भगवान परशुराम के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि ब्राह्मण एक होकर अपनी ताकत एहसास कराए तभी सम्मान प्राप्त होगा। इस अवसर पर 101 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में विधायक अमिताभ बाजपेयी, डॉ. राम आसरे सिंह कुशवाह, सूर्य कांत मिश्रा, जगदीश पांडेय, नीतू ,सपना तिवारी, मंजू मिश्रा, शशिकांत अवस्थी, कमल कांता अवस्थी, अज्जू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें