कानपुर में अवैध तरीके से हुए किडनी ट्रांसप्लांट मामले में ओटी मैनेजर फरार मुदस्सर अली सिद्दीकी ने गुरुवार को एसीजेएम सिक्स की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। किडनी ट्रांसप्लांट मामले में जेल गए आरोपियों ने जानकारी दी थी कि अली ही सर्जरी करता था। पुलिस की कई टीमें दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में उसकी तलाश कर रही थीं।केशवपुरम स्थित आहूजा हॉस्पिटल और मसवानपुर के मेडिलाइफ हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट मामले में डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा, डॉ. प्रीति आहूजा, शिवम अग्रवाल, राजेश कुमार, राम प्रकाश कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, रोहित तिवारी, परवेज सैफी, कुलदीप सिंह राघव, नरेंद्र तोमर जेल जा चुके हैं। पुलिस ने रोहित तिवारी, मुदस्सर अली सिद्दीकी और डॉ. अफजल के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। जेल गए सभी आरोपियों का कहना था कि किडनी ट्रांसप्लांट मुदस्सर अली किया करता था।