ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामनेई के निधन की खबर के बाद शहर में भी शोक की लहर दिखाई दी। इसी क्रम में नवाब साहब के हाते में बुधवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मार्च के दौरान प्रतिभागी गमगीन नजर आए। कई लोग खामनेई के समर्थन में नारे लगाते हुए आगे बढ़े। “तुम कितने हुसैनी मारोगे, हर घर से हुसैनी निकलेगा” जैसे नारों से क्षेत्र गूंज उठा। आयोजकों ने कहा कि यह मार्च शोक और एकजुटता प्रकट करने के लिए निकाला गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।