मथुरा में दो सर्राफा कारोबारियों की लूट के बाद गोली मारकर उनकी हत्या का मामला सामने आने के बाद कानपुर में सर्राफा व्यापारियों ने खुद को असुरक्षित बताया। कानपुर महानगर सर्राफा एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल एडीजी ला एंड ऑर्डर आदित्य मिश्र से मिलने भी पहुंचा और उनसे अपनी सुरक्षा की मांग की। सर्राफा व्यापारियों ने एडीजी से सर्राफा व्यापारियों को हथियार लेने के लिए लाइसेंस इश्यू करवाने की मांग भी की।