सोमवार को देशभर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जायेगा। इस पावन त्योहार को भाई-बहन धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन देश की सुरक्षा में तैनात जो सैनिक अपने घर नहीं जा पाते कभी सोचा है वो कैसे ये त्योहार मनाते हैं। उनकी कलाई सूनी ही रह जाती है। लेकिन कानपुर के एक स्कून में बच्चियों ने ITBP के जवानों को राखी बांध कर ये पर्व मनाया।