गैंगरेप के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को ढूंढने के लिए कानपुर, जालौन, चित्रकूट, बांदा के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने मंत्री के करीबियों के घरों पर भी छापेमारी की। यहीं नहीं, पुलिस ने कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के तिरंगा फार्म हाउस पर भी छापा मारा ।