कानपुर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी और बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी।पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की माने तो वो और उसका बेटा, पति की शराब की लत से परेशान थे जिसकी वजह से उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने के लिए साजिश रच डाली।