मथुरा सराफा कारोबारियों की हत्याकांड के आरोपियों को पकड़े हुए कुछ घंटे ही हुए थे कि कानपुर में एक ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात सामने आ गई। यूपी वेस्ट के बाद अब अपराधियों के निशाने पर सेंट्रल यूपी का सर्राफा कारोबार आ रहा है। गौरतलब है कि सीएम योगी के शहर में मौजूदगी के दौरान ही बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। ये पहली बार नहीं है कि इस दुकान में लूट हुई है इससे पहले कई बार कई सरकारों के राज में ये दुकान लूटी जा चुकी है।