कानपुर के होटल रॉयल क्लिफ में टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम दिल्ली की ओर से एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में अमर उजाला के हुक्का अभियान की तारीफ की गई। इस मौके पर टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम के कम्युनिकेशन मैनेजर विनॉय मैथ्यू ने कहा कि अमर उजाला ने हुक्का बार के खिलाफ जो अभियान चलाया उससे समाज को एक नई दिशा मिली।