फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश के बीच लगे झूले में लोहे की राड अटक जाने से दो चचेरे भाई नीचे गिरे

तालग्राम कस्बे में चल रही नुमाइश के दौरान मंगलवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। नुमाइश के बीच लगे झूले में लोहे की राड अचानक अटक जाने से दो चचेरे भाई नीचे गिर कर घायल हो गए। हादसा होते ही नुमाइश मेले में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।  कस्बा तालग्राम मोहल्ला कटरा बड़ा बाजार निवासी संदीप सक्सेना (20) अपने चचेरे भाई राहुल (15) के साथ नुमाइश देखने गए थे। झूला झूलते समय संचालक की लापरवाही से एक लोहे की राड अटक जाने से दोनों का संतुलन बिगड़ गया और कई फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। इससे दोनों भाई घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद संदीप के गंभीर घायल होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें