फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एटा के तमंचा सप्लायर को पुलिस ने दबोचा, 19 तमंचे, आठ कारतूस, बाइक व 3500 की नकदी बरामद

एटा के तमंचा सप्लायर को पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। तलाशी में उसके दो बैग में 19 तमंचे, आठ कारतूस, बाइक व 3500 की नगदी बरामद हुई। तमंचा बनाने वाला साथी पकड़ में नहीं आया। दोनों के खिलाफ अवैध शस्त्र बनाने व सप्लाई करने का रिपोर्ट दर्ज की गई है। सर्विलांस प्रभारी त्रिदीप सिंह, कोतवाल छिबरामऊ अजय कुमार अवस्थी व एसओजी प्रभारी कमल भाटी को सूचना मिली कि एक युवक तमंचा लेकर सप्लाई करने जा रहा है। सटीक सूचना पर पुलिस ने जीटी रोड पापा होटल के पास मंगलवार को घेराबंदी करके जनपद एटा थाना अलीगंज गांव फतेहपुर निवासी लालाराम उर्फ हरीशंकर को दबोच लिया। पूछताछ में लालाराम ने बताया कि जनपद एटा थाना जैथरा गांव परौली निवासी सुनील शाक्य से तीन हजार रुपये प्रति तमंचे के हिसाब से खरीदकर लाया था। वह तमंचे सप्लाई करने के लिए जा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें