फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: मृत गोवंश को रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर से घसीटा, विश्व हिंदू महासंघ ने की कार्रवाई की मांग

सरकार की गो-संरक्षण योजनाओं की हकीकत एक बार फिर उजागर हो गई। ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर की मौजा प्रेमनगर में संचालित गोशाला में मृत गोवंश के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। गोशाला में शनिवार को एक गोवंश की मौत के बाद उसके गले में रस्सी बांधकर खींचते हुए पास के गड्ढे में डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। विश्व हिंदू महासंघ ने कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप पंडित तक पहुंचते ही संगठन की टीम गुगरापुर ब्लॉक टीम के साथ मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान गोशाला की स्थिति बेहद चिंताजनक मिली। चाहरदीवारी, न तारबंदी, न सर्दी से बचाव के लिए चारे-दाने की कोई व्यवस्था मौके पर पाई गई। गोवंश के संरक्षण के नाम पर संचालित व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में नजर आई। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान सद्दाम हुसैन और केयर टेकर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने मामले की जानकारी सचिव और बीडीओ को फोन पर देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो डीएम से शिकायत की जाएगी। इस दौरान जिला मंत्री योगराज योगी, जिला कार्यसमिति सदस्य आनंद कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश, रोहित, रामनारायण, छोटे चतुर्वेदी, दीपू यादव कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि गोशाला की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें