प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बुधवार को कन्नौज में आयोजित आंगनबाड़ी संसाधन किट वितरण कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल का पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में परीक्षण किया गया है। राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि देश की सुरक्षा हमारे भविष्य के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित करें, न कि केवल नेता बनने के लिए।