मौसमी बारिश के साथ ही एक गांव में कुछ सेकेंड के लिए चक्रवाती तूफान आया, जिसने गांव में भारी तबाही मचाई। तूफान से कई पेड़ उखड़कर धराशायी हो गए तो बिजली के पोल टूटकर गिर गए। धान की फसल जमीन पर बिछ गई। मवेशियों के लिए लगे टिनशेड भी उड़ गए। लोगों के घरों में भी काफी नुकसान हुआ। रविवार की शाम को जलालाबाद ब्लॉक क्षेत्र के फरिकापुर गांव के मजरा जगतपुर में बारिश के दौरान अचानक चक्रवाती तूफान आया। 10 सेकेंड के इस तूफान ने तबाही मचाई।