कासगंज में जारी तनाव के बीच ही यूपी के दूसरे हिस्सों में भी हिंसा भड़काने की कोशिश जारी है। कन्नौज में अराजक तत्वों ने मंदिर और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया साथ ही इस घटना को सोशल मीडिया पर भी गलत तरीके से शेयर किया जा रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से कन्नौज में तनाव की स्थिति नहीं है और पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।