कन्नौज में बालू खनन के लिए टेंडर को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बालू खनन के टेंडर के लिए कन्नौज आए लखनऊ के एक ठेकेदार पर स्थानीय ठेकेदारों ने हमला कर दिया जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला। बताया जा रहा है कि आरोपी ठेकेदार बीजेपी समर्थित हैं।