फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने व्यापारी को तमंचे से गोली मारी,फिर लूटा

Mon, 06 Mar 2017 12:00 AM IST
अभिजीत तिवारी, अमर उजाला टीवी/ कन्नौज

कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सुखी गांव पुल के पास एक व्यापारी को गोली मारकर लूट लिया। शनिवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने इटावा के व्यापारी को तमंचे से गोली मार दी। घायल व्यापारी से 26 हजार रुपये और गले में पहनी सोने की चेन लूटकर दोनों बदमाश बाइक से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज लाकर भर्ती कराया गया। वारदात की जानकारी मिलते ही तिर्वा और ठठिया थानों की पुलिस मेडिकल कालेज पहुंची। बदमाशों की तलाश में तिर्वा, ठठिया व इंदरगढ़ थानाक्षेत्रो की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें