कन्नौज की काऊ मिल्क फैक्ट्री में सिक्योरटी गार्ड की नौकरी को लेकर गाँव के ही दो ठेकेदार एसपी नेता आपस में भिड़ गए। वहीं दबंग ठेकेदार ने कथित रूप से लाठी डंडों से अपने विरोधी की पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के बेट की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।