फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस: सीएम ने प्रकृति के साथ जीने का दिया संदेश, कहा - 21 जून हमारे लिए महत्वपूर्ण तिथि

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किले की तलहटी के मैदान में योग किया। योग शिविर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे झांसी की इस ऐतिहासिक धरती पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होने का मौका मिला है। सीएम योगी ने कहा कि 21 जून हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है हमारे ऋषि परंपरा ने जो भी कुछ कर दिया है, जो कुछ भी कहा है पर्व और त्योहारों के पीछे की मान्यता, उसके पीछे का उद्देश्य भी यही है कि हम प्रकृति के साथ जिएं। प्रकृति के सानिध्य में रहकर हमें अपने कामों को आगे बढ़ाना है। 21 जून पर सबसे ज्यादा लंबे समय के लिए हमें सूर्य का सानिध्य प्राप्त होता है। सूर्य जगत के पिता कहलाते हैं जो वनस्पति सूर्य के सानिध्य में होती है वह उतना ही बड़ा होता है और उतना ही तेज हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें