लोकसभा सदस्य इकरा हसन ने कहा वर्ष 1998 में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र शुक्ल ने स्कूलों में राष्ट्रीय गीत को गाना अनिवार्य कर दिया था, लेकिन तब के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने जो उस समय लखनऊ दौरे पर थे उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताई थी और यूपी सरकार ने राष्ट्रीय गीत अनिवार्य करने वाले मंत्री को बर्खास्त कर दिया था। उन्होंने आगे कहा कि मैं सत्ता पक्ष के लोगों से सवाल करना चाहूंगी कि जो विजन आजादी से पहले के समय के लोगों का था राष्ट्रीय गीत को स्व इच्छा पर छोड़ने का। उसी का अनुसरण माननीय अटल बिहारी वाजपेई ने किया तो क्या वह भी मुस्लिम तुष्टिकरण कर रहे थे, जी नहीं अटल बिहारी वाजपेई राज धर्म निभा रहे थे। देश में सब धर्म को एक साथ लाना सब के जज्बात का ख्याल रखना ही सबसे बड़ा राज धर्म है।