यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अखिलेश यादव को लेकर कहा है कि उनका मानसिक चिकित्सा होना चाहिए। पांच बार के सांसद रह चुके को घुसपैठिया बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुद रूस से पढ़कर आए हैं। वह समाजवादी हैं जबकि डॉक्टर लोहिया कहा करते थे कि हर किसी को शिक्षा का सम्मान अवसर मिलना चाहिए लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री का पुत्र होने के कारण अखिलेश यादव रसिया पढ़ने चले गए थे। झांसी ने दीनदयाल सभागार में आयोजित रबी गोष्टी कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने यह बात कही।