फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: झांसी जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में सदस्य और अध्यक्ष की हुई तीखी बहस

जिला पंचायत नहीं मनमानी पंचायत है। सदस्यों की सुनवाई नहीं होती है। जो प्रस्ताव दिए जाते हैं उन पर काम नहीं होता। करोड़ों की एलईडी लाइटें लग गईं और जल नहीं रही हैं। पिछले साल बैठक में अध्यक्ष के कहने के बाद भी फर्म को ब्लैक लिस्ट नहीं किया। भुगतान से पहले अधिकारी को कमीशन देने की बात कर्मचारी कहते हैं। ये आरोप मंगलवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने लगाए। जिला पंचायत अध्यक्ष से एक सदस्य की जमकर बहस भी हुई। जिला पंचायत सदस्य विवेक राजपूत ने कहा कि पांच साल से अपनी बात रख रहे हैं लेकिन कुछ होता नहीं है। सवाल किया कि क्या सिर्फ कोरम पूरा करने के लिए बैठक होती है। बरल में हॉटमिक्स प्लांट लगा है, इससे किसानों की खेती खराब हो रही है। गलत दिशा से गाड़ियां आने से हादसे का खतरा रहता है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबंधित विभाग से कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद विवेक राजपूत बोले कि ग्राम बरल से मोड़ तक सड़क बनाने के लिए प्रस्ताव उन्होंने दिया और ये सदस्य रोहित राजपूत के नाम से सूची में दर्ज कर दिया गया। जैसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मिस प्रिंट हो गया होगा, इस पर विवेक आक्रोश में आ गए। बोले कि ये जिला नहीं मनमानी पंचायत है। सदस्यों की सुनवाई नहीं होती है। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हो जाते हैं। जो काम जरूरी हैं वह होते नहीं हैं। अध्यक्ष बोले कि बैठक की मर्यादा रखकर बोलें। अध्यक्ष पर ठेकेदार और कर्मचारी का बचाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कभी सदस्यों का साथ नहीं दिया। अध्यक्ष बोले कि आराम से बात करें तो सदस्य ने कहा कि पांच साल से आराम से ही बात करते आए हैं। आज बोर्ड बैठक का आखिरी दिन है, हमें जनता को जवाब देना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें