फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊरानीपुर में बगैर पंजीकरण चल रहे क्लिनिक को किया गया सील

मऊरानीपुर के नेहरू नगर में लंबे समय से बगैर पंजीकरण के चल रहे क्लिनिक को रविवार को सील कर दिया गया। इस दौरान संचालक सामने नहीं आया। मौके पर कई चिकित्सीय उपकरण पाए गए। नगर के नेहरू नगर में काफी समय से बगैर पंजीकरण के हड्डी जोड़ने का क्लिनिक संचालित किया जा रहा था। लगातार मिल रहीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी श्वेता साहू व चिकित्साधीक्षक डॉ. आरजे सिंह की संयुक्त टीम रविवार को मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। जांच के दौरान एक कमरे से अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे चिकित्सकीय उपकरण मिले। संचालक के न मिलने पर टीम ने परिसर को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान बिना अनुमति हड्डी जोड़ने से संबंधित उपकरण मिले हैं। मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके चलते कमरे को सील कर दिया गया है। वहीं, चिकित्साधीक्षक ने बताया कि मौके पर जाकर विस्तृत जांच की गई है। पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें