फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त पुलिस के तहत महात्मा हंसराज की छात्राओं ने महिला थाने में देखा कामकाज का तरीका

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले बुधवार को दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने महिला थाने जाकर पुलिस के कामकाज के तरीके को समझा। महिला थाने में उनको साइबर अपराध समेत अपने बचाव के तमाम तरीकों के बारे में समझाया गया। महिला थाना प्रभारी दिव्या सिंह एवं उपनिरीक्षक पूजा चौधरी ने छात्रों को समझाया कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। मुसीबत में सबसे पहले मदद के लिए पुलिस आती है, ऐसे में उसे दोस्त समझने की जरूरत है। पुलिस अफसरों ने मिशन शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि महिला अपराधों को लेकर कानून काफी संवेदनशील है। महिलाओं के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर हैं। परेशानी होने पर उस नंबर पर फोन करके मदद ली जा सकती है। एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में बताते हुए कहा, इसमें शिकायत करने वाली छात्राओं के नाम एवं पहचान उजागर नहीं होती। साइबर अपराध से बचने के तरीके भी बताए। उपनिरीक्षक राज बहादुर सिंह ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाएं बताईं। छात्राओं को एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया के साथ ही थाने का जीडी कक्ष, कंप्यूटर रूम, थाना प्रभारी कार्यालय भी दिखाया गया। आखिरी में छात्राओं के सवाल के जवाब दिए। इस दौरान ट्विंकल, नेहा, ममता शर्मा, सचिन अग्रवाल, दीपेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें