ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंदों को मुफ्त में कानूनी सहायता मिल सके। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने न्यायरथ की शुरुआत की है। इसका विधिवत उद्घाटन बुधवार को जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल ने हरी झंडी दिखाकर किया। न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश और विधिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष कमलेश कच्छल की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रतीक त्रिपाठी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह रथ गांथों में जाकर विधिक अधिकार, लोक अदालत, महिला एवं बाल संरक्षण, घरेलू हिंसा, वरिष्ठ नागरिक ,मोटर दुर्घटन दावा ,श्रम कानून और गरीबों को निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने में मदद करेगा। कार्यक्रम में कई पैरालीगल वॉलिंटियर व अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।