फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-ग्वालियर रोड पर बीकेडी चौराहे के पास लगा जाम, रेंगता रहा ट्रैफिक

दीपक महाजन Updated Thu, 05 Feb 2026 12:19 PM IST

बुधवार को भी महानगर के तमाम इलाके ट्रैफिक जाम से पस्त पड़ गए। झांसी-ग्वालियर रोड पर बीकेडी, खंडेराव गेट, नई बस्ती, जेल चौराहा आदि स्थानों पर लंबा ट्रैफिक जाम रहा। स्कूली बच्चों से लेकर एंबुलेंस तक फंस गई। कुछ जगहों पर पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन काफी देर बाद हालात कुछ हद तक सामान्य हो सके। दोपहर ढाई बजे झांसी-ग्वालियर रोड पर बीकेडी चौराहे के पास जाम लगना शुरू हुआ। कुछ ही देर में जीआईसी मैदान से लेकर सिंचाई वर्कशाप के आगे तक जाम लग गया। हजारों दोपहिया एवं चार पहिया वाहन इसमें फंस गए। किसी को आगे निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। बीकेडी चौराहे पर चारों ओर से वाहन आमने-सामने खड़े हो गए। स्कूल से छुट्टी होने से बच्चों के वाहन भी फंस गए। पुलिस के न होने से कार सवारों ने उल्टे हाथ से आगे निकलने की कोशिश की। वह भी फंस गए। इस वजह से दूसरी लेन भी चोक हो गई। घंटों यहां जाम लग गया। कुछ देर बाद यातायात निरीक्षक उमाकांत ओझा फोर्स के साथ पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह वाहन निकाले जा सके। शाम तक यहां हालात ऐसे ही रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें