अंक ज्योतिष के विशेषज्ञ रामकुमार अंक शास्त्री ने बताया कि हमारे जीवन में अंकों का विशेष महत्व होता है। उनका कहना है कि बच्चे के जन्म के साथ ही अंकों का प्रभाव शुरू हो जाता है। ज्योतिष के माध्यम से यह जाना जा सकता है कि व्यक्ति किन ग्रहों के प्रभाव में जन्मा है और किन ग्रहों के सहयोग से जीवन में आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि अंक शास्त्र में अंक 3 को सबसे शक्तिशाली अंकों में से एक माना जाता है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए उसके जन्म के अनुसार अलग-अलग अंकों का महत्व होता है। रामकुमार के अनुसार जन्मतिथि को बदला नहीं जा सकता, लेकिन नाम, मोबाइल नंबर, वाहन नंबर जैसी चीजों का चयन अंक शास्त्र के अनुसार किया जाए तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।