फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरा में डूबा महानगर, लोग सड़क पर उतरे, बिजलीघर छोड़कर भागे कर्मचारी

मंगलवार को आई जोरदार आंधी-बारिश ने महानगर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। गल्ला मंडी, हंसारी रोड समेत कई उपकेंद्र से दोपहर करीब दो बजे से ही बिजली गुल हो गई। देर-रात तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। घंटों बिजली न आने से परेशान लोगों का सब्र रात होते-होते टूट गया। रात करीब साढ़े 11 बजे बड़ी संख्या में लोग गल्ला मंडी स्थित पावर हाउस जा पहुंचे। भीड़ देख बिजली कर्मी ताला बंद करके भाग निकले। पावर हाउस के बाहर सड़क पर लोगों ने जाम लगा दिया। घंटों नारेबाजी हुई। नवाबाद समेत कई थानों से पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाने की कोशिश की लेकिन, आधी रात तक बिजली बहाल न होने से लोग भी डटे रहे। पावर हाउस की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि गल्ला मंडी पावर हाउस से दोपहर दो बजे से ही लाइट चली गई। इसके बाद आंधी में पूरी व्यवस्था चौपट हो गई। खुशीपुरा, तालपुरा, गल्ला मंडी, लक्ष्मी गेट बाहर एवं अंदर, सीपरी बाजार, सूती मिल, अयोध्या पुरी कॉलोनी, फिल्टर रोड, नई बस्ती, नंदनपुर समेत दर्जनों इलाके देर रात तक अंधेरे में डूबे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें