फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में तीर्थंकर भगवान का मनाया गया जन्मकल्याणक महोत्सव

भगवान महावीर महातीर्थ में पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महामुनिराज के मंगल सानिध्य में आयोजित श्री मज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में तीर्थंकर भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया गया। तीर्थंकर बालक का जन्म हुआ। समस्त इंद्रों ने बधाईयां दी। सौधर्म इंद्र अंजलि-डा. राजीव जैन ने प्रभु को ऐरावत हाथी में विराजमान किया। शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति में विभोर हो गए। धर्मसभा में विशुद्ध सागर महाराज ने कहा कि सम्यक दृष्टि जीव सिद्धांत की चट्टान है। कितने भी व्यवधान आ जाए, लेकिन वह अडिग रहता है। प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी पीयूष भैया के निर्देशन में महाअर्घ्य समर्पित किए गए। इस अवसर पर अजित कुमार जैन, डा. पीके जैन, ललित जैन, वीरेंद्र जैन, रमेश चंद्र जैन, सुभाष जैन सत्यराज, रविंद्र सिंघई आदि मौजूद रहे। संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ ने एवं आभार दिनेश जैन डीके ने व्यक्त किया। पंचकल्याणक महोत्सव में 15 मई को तपकल्याणक होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें