फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक खेल महोत्सव उड़ान-2025 का रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुआ समापन

एल्पाइन पब्लिक स्कूल के दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव उड़ान-2025 का मंगलवार को रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में समापन हुआ। नौनिहालों और छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। 100 मी. बालिका दौड़ में राशि, 200 मी. बालक दौड़ में आशिक यादव, 400 मी. दौड़ में आराध्या सिंह परमार व 400 मी. बालक दौड़ में आशिक यादव विजेता रहे।सोमवार को खेल महोत्सव का शुभारंभ जीआईसी के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने आकाश में गुब्बारे छोड़कर किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक दीपक राय, रश्मी राय व प्रधानाचार्य डॉ. मोनिका कोहली मौजूद रहीं। अभिभावकों की नौनिहालों संग दौड़ हुई। बॉल वैलेंसिंग दौड़ में जैनित राय, श्रेयांश यादव व श्रेयश यादव, बॉल बकेट दौड़ में वेदना झा, आइसक्रीम मेकिंग दौड़ में मिष्ठी ठाकुर, क्रॉबलिंग दौड़ में हर्ष वर्मा, दौड़ में शिवानी चौरसिया, वनलेग दौड़ में देवांश सेन विजेता रहे। मंगलवार को हुई मेडिसिन बॉल में हिमांशु कुशवाहा, डिस्कस बॉल में आशिक यादव, लांगजंप में राशि राजपूत, रिले दौड़ में प्रांजल सचान व उत्कर्ष राठौर विजेता रहे। कार्यक्रम में राहुल खरे, रंजना अग्रवाल, नेहा खरे, खुशबू मलिक, रेशु मित्तल, रितु मित्तल, आनंद, काशिफा, हर्षित, वरुण, दामिनी आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें