फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी बीयू गेट पर धरने पर बैठे पीएचडी के लिए चयनित छात्र, फीस जमा न होने से हैं परेशान

बुंदेलखंड विवि के दो शिक्षकों में विवाद का पीएचडी के लिए चयनित छात्र शिकार हो गया। उसकी फीस जमा नहीं हो रही है। इससे परेशान छात्र का दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। दूसरी तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक्स पर पोस्ट से राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। बरुआसागर के गिरजाशंकर कुशवाहा ‘कुशराज’ का नाम पांच दिसंबर को घोषित पीएचडी के परीक्षा फल में शामिल है। उसने फीस जमा करने के लिए पोर्टल खोलने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उसने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया मगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर है, इसलिए उसने बुधवार से बीयू के गेट पर धरना शुरू कर दिया, जो बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। उसका आरोप है कि एक शिक्षक के इशारे पर उसका लिंक नहीं खोला जा रहा है। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि विवि में निष्पक्षता का ही प्रमाण है कि आरडीसी से उसका चयन हुआ। आरडीसी ने कुछ बिंदु को लेकर सशर्त फीस जमा की संस्तुति की है। इसको लेकर गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम फैसला होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें