फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेमिंग एप का पेमेंट सर्वर हैक कर करोड़ों उड़ाने वाले सात साइबर ठग गिरफ्तार, जानकारी देते एसएसपी

दीपक महाजन Updated Wed, 27 May 2026 08:53 AM IST

प्रेमनगर पुलिस ने साइबर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। जालसाजों ने खास चाइनीज गेमिंग एप को निशाना बनाते हुए उनका पेमेंट सर्वर ही हैक कर लिया था। इसमें आने वाली रकम को अपने खातों में ट्रांसफर करा लेते थे। महज आठ महीनों के भीतर करीब 42.35 करोड़ रुपये का गोलमाल करने की बात सामने आ रही है। यह सभी शातिर प्रेमनगर इलाके के रहने वाले हैं जबकि मास्टर माइंड ध्रुव नवाबाद के मेडिकल कॉलेज क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उसे तलाश रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कई बैंकों में नए म्यूल खातों को खोल रहे प्रेमनगर के स्कूलपुरा मोहल्ला निवासी रागिब अहमद का पता चला था। उसके पास इंडोनेशिया का सिम था। पूछताछ करने पर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। रागिब ने बताया कि कुछ चाइनीज गेमिंग वेबसाइट के पेमेंट सर्वर को हैक करके उसका पैसा अपने खातों में ट्रांसफर करता है। इन गेमिंग एप में खेलने के लिए टोकन मनी के साथ बंदूक जैसे उपकरण खरीदने के लिए 399-500 रुपये जमा करने होते थे। सर्वर हैक होने से पैसा चाइनीज कंपनी की जगह इनके बैंक खातों में आता था। एक दिन में हजारों लोगों के पैसा खाते में क्रेडिट होता था। सर्वर क्रैक करने के बाद जिन खातों में पैसा भेजा जाता था उसे मिशन कंपाउंड निवासी सनी अमराया, पानी की टंकी निवासी सोहिल खान, नगरा निवासी अनुभव सिंह, ईसाईटोला ननासी दानिश खान, महावीरन मंदिर के पास रहने वाला सौरभ विश्वकर्मा, एवं सुमेर नगर निवासी देवेश कुमार मुहैया कराते थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस को 114 बैंक खातों में 38 करोड़ का लेनदेन मिला। 25 दिनों में इन लोगों ने 19 बैंक खातों में 4.35 करोड़ रुपये भेजे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें