फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली हाथ लौटे अन्नदाता: झांसी में खाद के लिए मारामारी, तड़के सुबह सहकारी समितियों पर उमड़ी किसानों की भीड़

जिले में रबी फसलों की बोआई शुरू हो गई है। ऐसे में झांसी में खाद के लिए किसानों के बीच मारामारी की स्थिति पैदा हो गई है। महिला-पुरुष किसान अल सुबह से सहकारी समितियों पर पहुंच जाते हैं। भीड़ की वजह से समितियों पर हंगामे की स्थिति बनी रहती है। 

घंटों इंतजार के बाद तमाम किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सोमवार को गुरसराय विकासखंड की भसनेह सहकारी समिति पर किसानों की जमकर भीड़ उमड़ी। इस दौरान भीड़ में दबकर एक किसान बेहोश भी हो गया, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। कमोबेश जिले की सहकारी समितियों पर यही हालात बने हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें