मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए 53 रेल कर्मचारियों को 17.48 करोड़ रुपये का समापन भुगतान, भुगतान प्रपत्र व सेवा प्रमाणपत्र दिया I सेवानिवृत समारोह का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक पारस राम मिश्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को धूमधाम से विदा किया गया। कर्मचारियों के परिजन ढ़ोल-नगाड़ो पर नाचते नजर आए।