बिपिन बिहारी इंटर काॅलेज प्रधानाचार्य दिनकर सक्सेना ने बताया कि मैं जब स्वयं विद्यार्थी था तब अखबार पढ़ता था। इससे ज्ञान के साथ कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। अखबार जब बच्चे पढ़ेंगे तो उनका शब्दकोश बढ़ेगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की घटनाओं से अवेयर रहते हैं। छात्रों को अखबार जरूर पढ़ना चाहिए।