मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सेसा में पूंछ पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि ग्राम सेसा में पानी की टंकी के पास जुआ खेलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उप निरीक्षक संतराम कुशवाहा की अगुवाई में छापा मारा। पुलिस ने ग्राम सेसा निवासी हेमंत, मनोज, मुलायम, आकाश, अरविंद, अमरपाल सहित छह लोगों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से 8,560 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके बाद सभी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई।