फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला : सीओ ने छात्राओं को दिए साइबर अपराधों से सुरक्षा के टिप्स

झांसी के गुरसराय में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरसराय के खेर इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। यहां पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध को छुपाने से वह और बढ़ता जाता है। इसलिए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी पुलिस को देना बेहतर होगा। इस दरम्यान विद्यार्थियों की ओर से पूछ गए सवालों का पुलिस अधिकारियों ने जवाब भी दिया। रिंकी कुशवाहा ने सवाल किया कि साइबर अपराध से कैसे बचें ? इस पर सीओ राजेश कुमार राय ने जवाब दिया कि सोशल प्लेटफार्म का सतर्कता से इस्तेमाल करें। अपनी निजी जानकारियां कतई साझा न करें। किसी को ओटीपी कतई न बताएं। अनजाने लिंक खोलने से बचें। कुछ एप ऐसे भी उपलब्ध हैं, जिन्हें डाउनलोड करते ही वह आपके मोबाइल के सभी रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लेते हैं। ऐसे में कोई एप डाउनलोड करते समय उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें